दीपोत्सव पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

99 लाख 81 हजार रूपये की लागत से होना है निर्माण

अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या में आयोजित भव्य दीपोत्सव पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर का शिलान्यास करेंगे। यह मीडिया सेंटर 99 लाख 81 हजार की लागत से तैयार किया जाना है। जो कि सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। जिसमें देश विदेश से आने वाली मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों को रुकने की व्यवस्था की जाएगी।
प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लंबे अरसे से अयोध्या में मीडिया सेंटर बनने का इंतजार रहा है। प्रदेश में कई सरकार आई और गई लेकिन अभी तक किसी द्वारा ध्यान नही दिया गया लेकिन प्रदेश के सीएम योगी की सरकार आते ही मीडिया सेंटर की घोषणा की थी। प्रेस क्लब अयोध्या द्वारा 31मई 2017 को सीएम योगी को दिए गए माँग पत्र पर शिलान्यास की तिथि घोषित किया गया जिसको लेकर अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी सचिव के बी शुक्ल महासचिव पुनीत मिश्र उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री अनूप कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के प्रति आभार प्रगट कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इसे भी पढ़े  पुरानी रंजिश में मां-बेटे की पीट-पीटकर हत्या
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya