दीपोत्सव पर 101 सड़को का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नगर निगम द्वारा दलित व गरीब बस्तियों में दीपक वितरित किया जायेगा

अयोध्या। दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री अयोध्या में 42 करोड़ की लगात से बनने वाली 101 आंतरिक सड़कों का शिलान्यास करेंगे। नगर निगम द्वारा दलित व गरीब बस्तियों में दीपक वितरित किया जायेगा। अयोध्या के पौराणिक कुंडो को भी दीपकों से प्रकाशित किया जायेगा। उक्त जानकारी अयोध्या स्थित नगर निगम के कैम्प कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने दी।
उन्होने बताया कि दीपोत्सव के आयोजन के आसपास टाटा कम्पनी द्वारा बनाये गये 85 बायो टायलेट लगाये जायेंगे। इसके साथ में कई स्थानों पर मोबाइल टायलेट की भी व्यवस्था की गयी है। पूरे आयोजन क्षेत्र में 300 डस्टबिन लगायी जायेगी। 22 अक्टूबर से नगर निगम गरीब बस्तियों व मलिन बस्तियों में दीपक का वितरण करेगा। प्रत्येक परिवार को 11 दीपक व तेल प्रदान किया जायेगा। नगरनिगम के सभी पार्षद अपने क्षेत्र में 100 प्रतिष्ठित घरों का चयन करेंगे। प्रत्येक घर में दीपोत्सव के दिन दीपक जलाये जायेंगे। इसके साथ में दीपोत्सव कार्यक्रम स्थल पर पांच हजार लीटर के 11 वाटर टैंक लगाये जायेंगे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या निवासियों को आवागमन में मिलेगी छूट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya