आज अयोध्या आएंगे सीएम योगी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

दर्शन पूजन के साथ अधिकारियों व पदाधिकारियों से करेंगे संवाद

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दोपहर अयोध्या आएंगे। डेढ़ घंटे के संक्षिप्त कार्यक्रम में उनका रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के साथ विकास कार्यों के निरीक्षण और अधिकारियों तथा पार्टी पदाधिकारियों से संवाद का कार्यक्रम है। उम्मीद जताई जा रही है कि रामलला के दर्शन पूजन के साथ हुआ जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं।
जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भेजे गए प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 11:30 बजे सरकारी हवाई जहाज से गोंडा पुलिस लाइन से उड़ान भरेंगे और 11:45 पर अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह थल मार्ग से सीधे रामनगरी अयोध्या के लिए रवाना होंगे। राम नगरी पहुंच श्री योगी परिसर में विराजमान रामलला और हनुमानगढ़ी मैं दर्शन पूजन करेंगे। नान कोविड अस्पतालों के निरीक्षण के साथ साथ अधिकारियों तथा भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर बाद वह वापस हवाई अड्डा पहुंच 1:15 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

इसे भी पढ़े  अबूधाबी के100 ब्रह्मचारियों ने श्रीराम लला का किया दर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya