सीएम योगी ने रामलला का किया दर्शन, मंदिर निर्माण की तैयारियों का लिया जायजा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से की मुलाकात

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के दौरे पर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री योगी को राम मंदिर निर्माण की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि परिसर में ही नक्षत्र वाटिका के लिए पौधरोपण भी किया।
मुख्यमंत्री रविवार दोपहर अयोध्या पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले गैर कोविड अस्पतालों का निरीक्षण किया मरीजों से हालचाल पूछा। इसके बाद सीएम योगी ने सर्किट हाउस में जनपद के पांचों विधायकों, सांसद व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। अयोध्या के विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद हनुमानगढ़ी पहुंच कर बजरंगबली की आराधना की। हनुमान जी आरती की। यहां से योगी सीधे रामलला का दर्शन करने आ गए। रामलला का आशीर्वाद लेने के बाद योगी राम मंदिर निर्माण की तैयारियां का जायजा लिया। अधिकारियों को दिशा – निर्देश दिया। इस दौरान श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सीएम योगी को राम मंदिर निर्माण की तैयारियों के बारे में बताया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने मणि रामदास छावनी जाकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की। मुलकात में उन्होंने राम मंदिर निर्माण शुरू करने को लेकर चर्चा की। महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अतिशीघ्र आकर भूमि पूजन संपन्न कराना चाहिए ताकि तेजी से गर्भगृह समेत प्रथम तल के लिए तैयार शिलाओं के जरिए निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आपके संरक्षण में भव्य राम मंदिर आलोकित होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी हनुमानगढ़ी दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने पूजन व परिक्रमा की।
सीएम योगी ने सबसे पहले पूर्व जिला चिकित्सालय के निरीक्षण दौरान मुख्यमंत्री ने वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ सुविधा देने के लिए दिशा निर्देश दिया। जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। सर्किट हाउस में उन्होंने अयोध्या जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भाजपा सांसद और जनपद के पांचों विधायक भी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya