सीएम योगी ने ‘अयोध्या कैलेंडर’ का किया अनावरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा- अयोध्या विश्व पटल पर भारत की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में “अयोध्या कैलेंडर” का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व अनुराज जैन उपायुक्त अयोध्या विकास प्राधिकरण भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अयोध्या की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को दर्शाने वाले इस कैलेंडर की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर भारत की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र है।

अयोध्या कैलेंडर में सम्मिलित आकर्षक एवं भावपूर्ण छायाचित्र राजेश कुमार सिंह द्वारा लिए गए हैं, जिनमें अयोध्या की दिव्यता, धार्मिक आस्था और स्थापत्य सौंदर्य का जीवंत चित्रण किया गया है। यह कैलेंडर न केवल अयोध्या की पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि देश-विदेश में इसकी सांस्कृतिक महत्ता को भी रेखांकित करता है। यह कैलेंडर अयोध्या की आध्यात्मिक चेतना, पर्यटन संभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़े  मनरेगा को लेकर कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय उपवास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya