सीएम योगी ने मिल्कीपुर पहुंच कर टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज़, दिया जीत का मंत्र

सीएम ने संवाद के दौरान अमानीगंज और हैरिंग्टनगंज विकासखंड के ग्राम प्रधानों से एक एक कर जानकारी ली और मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने के मंत्र दिए।

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में हुई संगठनात्मक बैठक


मिल्कीपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज संगठनात्मक बैठक के लिए पहुंचे, कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में हुआ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का गौरव 500 वर्ष के बाद वापस आया है,अयोध्या के लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

राम मंदिर बनने के बाद भी अयोध्या का सांसद हार जाता है, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मोईद खान को अपने सिर पर रखती है। उन्होंने कहा कि राम की परंपरा विकास की परम्परा है, राम की परम्परा सबका साथ है। बाबर की परम्परा बेटी की सुरक्षा पर खतरा, व्यापारियों पर खतरा, किसानों पर खतरा बताते हुए संभल का जिक्र करते हुए कहा कि 1976 को याद करो जहां कभी हिंदू नहीं जा पाए थे। वहां पुलिस चौकी बन रही है मंदिर निकल रही है, आपको आस्था से वंचित रखा गया जो अब भाजपा दिलाने का काम कर रही है।

सीएम योगी ने कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम प्रधानों जनप्रतिनिधियों पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा वोट किया जाएगा वहां के बूथ प्रमुखों शक्ति केंद्र अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का सरकार पूरा भुगतान किया, सरकार 2500 हजार करोड़ की मुफ्त बिजली किसानों को दे रही है,योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि संविधान की डुग्गी पीट कर लोगों में भ्रम फैला रहे है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि आज हर गांव आत्मनिर्भर बन रहा है। सीएम ने संवाद के दौरान अमानीगंज और हैरिंग्टनगंज विकासखंड के ग्राम प्रधानों से एक एक कर जानकारी ली। और मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने के मंत्र दिए।

इसे भी पढ़े  शिक्षक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, स्वास्थ्य राज्य मत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, दयाशंकर मिश्र दयालु, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, सहकारिता मंत्री जेपी एस राठौर, महापौर अयोध्या गिरीश पति त्रिपाठी, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रबली सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya