डरते हैं सीएम योगी, अयोध्या आने से पहले सपा नेताओं को कराते हैं हाउस अरेस्ट : तेजनारायण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रेसवार्ता कर पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री को घेरा

अयोध्या। सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री तेज नरायण पांडेय पवन ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री को घेरा। कहा कि अखिलेश सरकार के कार्यकाल की परियोजनाओं का ही फीता काटा जा रहा। ऊपर से अयोध्या आने से पहले भयवश सपा नेताओं व अन्य विपक्षी यहां तक छात्र नेताओं को भी हाउस अरेस्ट करा दिया जाता है। अयोध्या के विकास को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडेय बुधवार को स्थानीय होटल में प्रेसवार्ता की। कहा कि अयोध्या में पिछले चार साल में कोई विकास कार्य नहीं हुए। सपा सरकार में प्रस्तावित अंडर ग्राउंड केबिल आज तक फैज़ाबाद नहीं पहुंची। इस 1.52 करोड़ की परियोजना का 52 करोड़ मिल भी गया था। इसी तरह सीवर लाइन का हाल है। जबकि मुख्यमंत्री दर्जनों बार अयोध्या आए औऱ हर बार कई कई करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा करते हैं जबकि आज तक एक भी विकास कार्य अयोध्या में नही दिखा। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अयोध्या में विकास कार्य के नाम पर सफेद झूठ बोलते हैं। इतना ही नहीं उनके अधिकारी भी झूठ बोलते हैं। मुख्यमंत्री के जाने के कुछ घण्टे बाद ही राम पैड़ी का स्लोप पानी के साथ बह गया जो भरस्टाचार का बड़ा उदाहरण है। पिछले रविवार को ही सीएम ने अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही। हजारों व्यापारियों को उजाड़कर कैसे स्मार्ट सिटी बनेगी। व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए। ऊपर से नगर निगम बगैर सुविधा तमाम प्रकार के टैक्स लगा रहा। कहा कि अयोध्या का वास्तविक विकास करना है तो नगर निगम का सभी टैक्स खत्म करें। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अयोध्या को छलने और ठगने का काम जारी है। वहीं प्रदेश में अराजकता चरम पर है। किसान, युवा, बेरोजगार, व्यापारी, महिला, बेटियां सब असुरक्षित हैं। दूसरे शब्दों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya