अयोध्या। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए ’स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अन्तर्गत फैजाबाद पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के निदेशक उमर मुस्तफा, प्रधानाचार्य राजबल्लभ श्रीवास्तव, संयोजिका श्रीमती सदफ इकबाल के निर्देशन में छात्रों ने विद्यालय तथा विद्यालय के आस-पास प्लास्टिक की सफाई की तथा उपयोग पर प्रतिबंध लगाते हुए उससे पर्यावरण में फैलने वाले प्रदूषण की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया। ’प्लास्टिक’ निस्तारण की क्रिया विधि सीखी तथा स्वयं व परिवार के सभी सदस्यों से प्लास्टिक का उपयोग न करने का अनुरोध किया व शपथ ली।
फैजाबाद पब्लिक स्कूल में स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ आयोजन
177
previous post