अयोध्या। गीता क्लासेज ने कोविड -19 के विराम के बाद स्वच्छ अयोध्या अभियान शुरू किया। जिसका आरंभ गुप्तारघाट के सरयू तट पर कचरे की सफाई करके हुआ। संस्थान के निदेशक गोविंद सिंह ने बताया इस अभियान का लक्ष्य न केवल गुप्तार घाट की सफाई करना बल्कि अयोध्या में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अभियान का मार्गदर्शन करते हुए जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद ए.के. तिवारी ने संस्थान के बच्चों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अनेकों उपाय बताए। अभियान में सॉफ्टवेयर इंजी. बलराम सिंह,अर्थ संवर्त फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह एवं सदस्य चंद्रप्रभा शर्मा ने अपनी टीम के साथ सहयोग दिया। आकर्षिता तोमर एवं भारती ठाकुर ने बच्चों को पर्यावरण एवं नदियों के महत्त्व के प्रति जागरूक किया।। अभियान में संस्थान के दोनों शाखाओं के लगभग सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
गुप्तारघाट पर चला स्वच्छ अयोध्याअभियान
127
previous post