जनसंख्या नियंत्रण में नागरिकों को सकारात्मक सोच रखना होगा : प्रो. अजय प्रताप सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अविवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं एक्टिविटी क्लब के संयुक्त संयोजन में आयोजित हुआ विश्व जनसंख्या दिवस

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं एक्टिविटी क्लब के संयुक्त संयोजन में सोमवार को सायं एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की अध्यक्षता विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य नियंता प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रतनसेन पीजी कालेज, सिद्धार्थनगर के डॉ0 अरविन्द कुमार मौर्य रहे। वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व की जनसंख्या का बढ़ना चिन्ता का विषय है। 2023 में भारत जनसंख्या के मामले में पहले पायदान पर आ जायेगा। उन्होंने कहा कि देश में अच्छी शिक्षा की कमी नहीं है। शिक्षण संस्थानों में जनसंख्या नियत्रंण शिक्षा दी जा रही है। सरकार द्वारा भी कई योजनाएं चलाई जा रही है। यदि समाज इन पर ध्यान देगा तो काफी हद तक जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रो0 सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियत्रंण के लिए हर नागरिक को सकारात्मक सोच रखना होगा। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ0 अरविन्द कुमार मौर्य ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जनसंख्या के मुद्दे को प्रचारित व प्रसारित करने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनंसख्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समाज के सभी वर्ग को प्रेरक की भूमिका में आना होगा। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आकड़ों को देखा जाए तो बढ़ती जनसंख्या विश्व के लिए एक चुनौती बनती जा रही है। इसके पीछे कही न कही अंध विश्वास एवं साक्षरता की कमी रही है। इसे खत्म करने के लिए स्त्री व पुरूष दोनों को शिक्षित एवं जागरूक करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़े  होली का रंग,मिटाता है मनो-रंज

इसके साथ ही उन्होंने परिवार नियोजन, मातृत्व स्वास्थ्य, गरीबी जैसों मुद्दो से अवगत कराया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। वेबिनार का संचालन डॉ0 शैलेन वर्मा ने किया। अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ0 मुकेश वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं ऑनलाइन जुड़ी रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya