सीआईएसएफ होगी मनोस्वास्थ्य दक्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मनोजागरूकता लाती है तनाव-प्रबंधन दक्षता : डा. आलोक मनदर्शन

अयोध्या। महर्षि-बाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल- सीआईएसएफ के डाभासेमर स्थित कैम्प परिसर में सुरक्षाबलों के मानसिक-स्वास्थ्य जागरूकता तथा विपरीत परिस्थितियों में भी सतर्क व अनुशासित ड्यूटी से उत्पन्न स्ट्रेस प्रबंधन व वर्क-ओवरलोड बर्न- आउट से निपटने की मेंटल कोपिंग-मैकेनिज्म या मनोरक्षा-युक्तियों के प्रशिक्षण व बिहैवियर- प्रोग्रामिंग की नितांत आवश्यकता के मद्देनजर यूनिट के डिप्टी कमांडेंट रविंद्र कुमार के निर्देशन व असिस्टेंट कमांडेंट रोहित ढाका के संयोजन में जिला चिकित्सालय के माइंड मेंटर व सीआईएसएफ नामित साइको-एजुकेटर डा आलोक मनदर्शन द्वारा तृतीय विशेष मनोस्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला सत्र का आयोजन कल अपरान्ह इंस्पेक्टर महावीर सिंह के प्रबंधन मे किया गया है ।

शारीरिक दक्षता व अनुशासन के साथ जवानों व अधिकारियों के लिये मनोस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व अंतर्दृष्टि विकास के लिये व्यक्तित्व विकार, मूड विकार तथा चिंता विकार के साथ क्राइसिस-मैनेजमेंट, इमोशनल-इंटेलिजेंस, वर्क-लाइफ, फैमिली-लाइफ व सोशल-लाइफ अनुकूलन तथा लाइफ-इवेंट स्ट्रेसर से निपटने के टिप्स बताये जायेगें ताकि साइको-पैथालोजी से उत्पन्न मनोद्वंद व तनाव का मनोप्रबंधन की मनोशक्ति या मेन्टल रेजिलिएंन्स विकसित हो सके ।

इसे भी पढ़े  आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर संत समाज में आक्रोश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya