गायत्री पब्लिक स्कूल में अबीर गुलाल के साथ बच्चों ने खेली होली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। संक्रामक रोगों से बचने की नसीहतों के बीच गायत्री पब्लिक स्कूल रेवती गंज में बच्चों के साथ विद्यालय परिवार ने अबीर गुलाल के साथ होली मनाई। प्रबंधक उमाशंकर शुक्ल ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह भी अन्य जानलेवा संक्रामक रोगों की तरह ही है अगर हम अपने आस पड़ोस के वातावरण के साथ-साथ अपने शरीर की सफाई पर ध्यान दें तो इससे पूर्णतयः बचा जा सकता है। उप प्रबंधक रमाशंकर शुक्ल ने होली के पावन पर्व पर समाज में नफरत जैसी कुरीतियों को भूलकर एक दूसरे के साथ प्यार और सौहार्द्र पूर्ण तरीके से एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए होली का त्यौहार मनाने की नसीहत दी। इस अवसर पर प्रभा शंकर शुक्ला,आशीष शुक्ला के साथ उमेश पांडेय, अरविंद कुमार, राजकुमार यादव, विनती पांडेय कृतिका सिंह, वीरेंद्र पांडेय सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ होली का त्यौहार मनाया।

इसे भी पढ़े  कैंसर के उपचार में समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. शशांक चौधरी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya