बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। देवा इण्टर कालेज उसरु अमौना के बाल-वैज्ञानिकों ने जिला स्तर व मण्डल स्तर प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाते हुए राज्य स्तर हेतु अपना चयन सुनिश्चित किया। जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित व पर्यावरण विषयक प्रतियोगिता में ‘भावी परिवहन एवं संचार’ विषय पर क्रियाकारी मॉडल वर्ग में देवा के बाल वैज्ञानिक जिला स्तर पर सात विद्यालयों मे ंप्रथम तथा मण्डल स्तर पर चालीस विद्यालयों के बीच अपना वर्चस्व सिद्ध करते हुए राज्य स्तर प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए। विद्यालय प्रबन्धक सहदेव उपाध्याय ने छात्रों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि शिक्षक अनुराग तिवारी व सीता सरन मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा कक्षा 12ए की पुष्पम् पाण्डेय के नेतृत्व में अन्य बाल वैज्ञानिक कक्षा 12ए के अर्शित दूबे, प्राची मिश्रा, आदर्श पाण्डेय तथा कक्षा 11ए की वैशाली सिंह 17 से 20 दिसम्बर तक मेरठ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विद्यालय प्रधानाचार्या नामिता मिश्रा व समीर पाठक ने छात्रों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दी।

इसे भी पढ़े  श्रृंगीऋषि आश्रम शेरवाघाट के महंत बने हेमंत दास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya