बाल स्वरूप अपने में सर्वश्रेष्ठ : डॉ. मणि शंकर तिवारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एसएसवी इंटर कॉलेज में बाल मेले के अवसर पर हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

अयोध्या। एसएसवी इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेला में कई रोचक और मनोहारी खेल हुए। विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजन सामग्रियों के स्टाल लगाए।

प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी ने बाल मेला और प्रतियोगिता का शुभारंभ केक काटकर किया। उन्होंने कहा की बच्चे राष्ट्र का भविष्य होते हैं। ऐसे में उनके सुख-दुख, समृद्धि और सफलता का ध्यान सभी को रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या जैसी पवित्र भूमि पर भी भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप रामलाल की ही पूजा अर्चना होती है ।

जो इस बात का प्रतीक है की बालक राम सबमें श्रेष्ठ हैं। वह शांति, सौहार्द और प्रगति का संदेश देते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. तिवारी ने खेल प्रतियोगिता के आरंभ में प्रतियोगी विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता का नेतृत्व खेल शिक्षक जयेंद्र पाठक और संचालन विवेकानन्द पाण्डेय ने किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के प्रभारी शिक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्रा, कबड्डी प्रतियोगिता के प्रभारी शिक्षक वरीज नयन शर्मा, दौड़ प्रतियोगिता के प्रभारी शिक्षक डॉ. अशोक कुमार गौतम, साइकिल रेस प्रतियोगिता के प्रभारी शिक्षक मनोज कुमार, रस्साकसी प्रतियोगिता के प्रभारी शिक्षक अरुण कुमार दुबे, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के प्रभारी शिक्षक राजीव शुक्ल, चित्रकला प्रतियोगिता के प्रभारी शिक्षक रामचंद्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण के प्रभारी शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा और खो-खो प्रतियोगिता के प्रभारी शिक्षक नवीन यादव के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।

अंत में संगीत शिक्षक मिश्र के निर्देशन में प्रेरणागीत की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई। आयोजन में प्रमुख रूप से जयप्रकाश चौरसिया, जग प्रसाद मौर्य, कैप्टन उमाकांत भारती, कौशल कुमार, अमर चतुर्वेदी, अशोक साहनी, नंदकिशोर उपाध्याय, शैलेंद्र सागर मिश्रा, शशांक मिश्रा, मनीष सक्सेना, अनिल कुमार वर्मा, उत्कर्ष सिंह, अक्षतेश्वर प्रसाद दुबे, अवधेश सिंह, राजेश सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, बाल कुमार, सुमन यादव, रेनू द्विवेदी, दुर्गा प्रसाद शर्मा, संजय मल्होत्रा, आत्मानंद गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya