भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने रामलला के दरबार मे लगाई हाजिरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ की सरयू घाट पर पूजा

अयोध्या। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह दिल की तमन्ना थी कि यहां भव्य राम मंदिर बने। यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हो जाने के बाद वहां मुख्यमंत्रियों की एक बैठक हुई। हम सभी राम लला के दर्शन करना चाहते थे। हम बन रहे भव्य मंदिर का निरीक्षण भी करना चाहते थे। मुख्यमंत्री समय-समय पर मिलते रहते हैं। चूंकि सभी काशी आए थे तो वो साथ में राम लला के भी दर्शन करना चाहते थे। 

जेपी नड्डा और मुख्यमंत्रियों ने परिवार के साथ सरयू सलिला की महाआरती उतारी और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया।जेपी नड्डा ने कहा कि मन में एक तमन्ना थी कि भव्य राम मंदिर बने और आज खुशी की बात है कि करोड़ों भारतवासियों का सपना पूरा हो रहा है।

हम काशी आए थे तो हम सब की इच्छा थी कि हम राम लला के दर्शन करे इसलिए हम यहां आए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सौभाग्य है कि रामलला की जन्मभूमि के अब फिर से दर्शन होंगे। राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ। सब सुखी, निरोग रहे और सबका मंगल हो।

इसे भी पढ़े  अयोध्या-बलरामपुर राजमार्ग को फोरलेन बनाने और रिंग रोड पर अंडरपास की मांग

पूजा अर्चना में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव, गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री वासव राज बोम्बई, असम के मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वा शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. विशेन सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री गोवा चन्द्रकांत कावेलकर, उपमुख्यमंत्री बिहार रेनू देवी एवं तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री नागालैंड यथंगो पट्टन, उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा जिष्णु देव शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश चोनामीन, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य एवं डा. दिनेश शर्मा सपत्नी मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya