दीपोत्सव की तैयारियों का मुख्यमंत्री के सलाहकार ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-छठवें दीपोत्सव को कैसे भव्य बनाया जाए किया मंथन

अयोध्या। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने दीपोत्सव और अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लता मंगेशकर चौक का भी निरीक्षण किया। राम कथा पार्क में छठवें दीपोत्सव को कैसे भव्य बनाया जाए इस पर मंथन किया।

दीपोत्सव 2022 के कार्यो की समीक्षा श्रीराम कथा संग्रहालय में की गयी। बैठक में मण्डलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। दीपोत्सव 2022 के सम्बंध में जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार द्वारा संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया तथा 28 सितम्बर 2022 को लोकार्पित होने वाले निर्माणाधीन भारत रत्न लता मंगेशकर चैक के निर्माण आदि कार्यो की जानकारी ली। इसका विवरण जिलाधिकारी नितीश कुमार एवं अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा विस्तृत रूप से दिया गया। श्री अवस्थी ने इससे सम्बंधित सभी तैयारियां 24 सितम्बर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश दिये है तथा यह भी कहा कि दीपोत्सव क्षेत्र राम की पैड़ी आदि में विद्युत तार ढीले है तथा खम्भे आदि जर्जर है उसे बदला जाय तथा पेन्टिंग का कार्य पूर्ण किया जाए तथा वहां स्थित हनुमान जी ने मूर्ति का सौन्दर्यीकरण किया जाए। दीपोत्सव क्षेत्र में जहां भी साइन बोर्ड या पेन्टिंग आदि की आवश्यकता हो उसे तीव्रता से किया जाए और उक्त अवसर पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर से सम्बंधित प्रदर्शनी, लघु फिल्म का भी प्रदर्शन होगा इसकी भी तैयारियां संस्कृति एवं पर्यटन के अधिकारी पूरा करें तथा कार्य स्थल पर पर्याप्त संख्या में बैठने हेतु पण्डाल, कुर्सी आदि लगाया जाए।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान

अगले चरण में श्रीराम कथा संग्रहालय सभागार में दीपोत्सव कार्यक्रम के तैयारियों की एक दर्जन से अधिक अधिकारियों के साथ समीक्षा की गयी, जिसमें सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, सूचना, पर्यटन एवं संस्कृति, डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, उद्यान, विद्युत, विकास प्राधिकरण, नगर निगम, परिवहन आदि विभागों के दीपोत्सव से सम्बंधित मुकेश कुमार मेश्राम कार्यो की विभागीय मानक के अनुसार समन्वय के साथ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। इस बार 2 वर्ष कोविड के बाद आयोजन हो रहा है इसलिए बेहतर व्यवस्था के साथ भीड़ कन्ट्रोल पर विशेष निर्देश दिये गये। इस बैठक में मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस उप महानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय राजा, परियोजना निदेशक आर0पी0 सिंह, उपनिदेशक डा0 मुरलीधर सिंह के अतिरिक्त अधिशाषी अभियन्ता, मेला सहायक कौशल किशोर श्रीवास्तव, मेले में आयोजित होने वाले इवेन्ट एवं टेन्ट आदि लगाने वाले एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya