मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राजभवन के समस्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जीत की बधाई दी

लखनऊ(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजभवन, लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा। इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे को स्वीकार करते हुये, उन्हें अन्य व्यवस्था होने तक मंत्रिमंडल के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में यथावत शासन का कार्य देखते रहने का अनुरोध किया।
इससे  पहले राजभवन के समस्त अधिकारियों द्वारा उन्हें विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में भारी बहुमत से पार्टी की विजय पर पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya