हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-छठ नदियों की पवित्रता और सूर्य की दिव्यता का पर्व :रामचंद्र यादव

रूदौली-अयोध्या। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ छठ महापर्व मनाया गया। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने छठ पूजा में शिरकत करते हुए कहा छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व है।सच्चे मन से की गई पूजा से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं।विधानसभा क्षेत्र के सैमसी ग्रामसभा अंतर्गत वनतपसी पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने बेतवा के वनतपसी घाट किनारे पूजन-अनुष्ठान कर सूर्यदेव को अर्ध्य दिया।छठ महापर्व पर महिलाओं द्वारा सूर्य देव की विशेष पूजा और आरती उतारी गयी।बिहार और झारखंड की संस्कृति को समेटे इस पर्व को रूदौली वासियों ने भी बेहद हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।

सुन ले अरजिया हमार हे छठ मइया भक्ति भावना से भरे मन से सुन ले अरजिया हमार हे छठ मईया… जैसे भोजपुरी गीतों को गाते हुए झुंड की झुंड महिलाएं सिर पर डाल और हाथों में कलश व दीपक लिए वन तपसी घाट पर जमा हुईं। महिलाएं चौथ के दिन से ब्रत की शुरुआत करती हैं और पंचमी की शाम पहले सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर ब्रत शुरू करती हैं और छठ को सुबह सूर्य की पहली किरण को प्रणाम कर व अर्घ्य देकर व्रत समाप्त करती हैं।इससे पहले निराजल ब्रत रखकर सूर्योदय पर ऊर्जा के श्रोत भगवान सूर्य को नमन किया। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच कई महिलाएं सिर पर कलश रख व दीप लेकर वनतपसी घाट के किनारे पहुंची और बालू से छठ मईया की आकृति बनाकर अपनी मान्यता के अनुसार पूजन किया।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी

श्रद्धालुओं की मानें तो इस पूजन को करने से सुख शान्ति और समृधि की प्राप्त होती है।साथ ही महिलाएं बच्चों के दीर्घायु होने की कामना को लेकर यह व्रत और पूजन करती हैं।ऐसी मान्यता है की इस व्रत को करने से सूर्य भगवान विशेष कृपा होती है।अंधेरे के बाद एक नयी सुबह में नयी चमक के रूप में भगवान सूर्यदेव अपना आशीर्वाद देते हैं।इस मौके पर इनमें एक अलग ही उत्साह नजर आता है।इस उत्सव में महिलाओं के साथ ही साथ पुरुषों नें भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya