रालोद कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
अयोध्या। किसानों के मसीहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुण्यतिथि राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास पर उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना करते हुए याद किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल की जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि चौधरी साहब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के गृहमंत्री, उप प्रधानमंत्री, और देश के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों के हक में जो कानून बनाया वह आज मील का पत्थर साबित हो रहा है उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश में जमीदारी प्रथा का उन्मूलन कर गरीबों को उनका हक दिलवाया रजवाड़ों का राज खत्म करके सीलिंग भूमि घोषित करके भूमिहीन गरीबों और अनुसूचित जाति में बांट दी चकबंदी कानून बनाया नाबार्ड बैंक की स्थापना की जिससे किसानों को खेती के लिए ऋण मिलने लगा चौधरी साहब ने ग्रामीण विकास मंत्रालय का गठन किया चौधरी साहब का कहना था कि जब देश का किसान खुशहाल होगा तभी देश तरक्की कर सकता है आज हम सब कार्यकर्ता कोरोना महामारी लाँक डाउन के चलते अपने अपने घरों पर चौधरी साहब को श्रद्धांजलि देते हुए याद कर रहे हैं। रालोद प्रदेश महासचिव विश्वेश नाथ मिश्र सुडडू , जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, युवा जिला अध्यक्ष रामशंकर वर्मा, नेतराम वर्मा , महिला अध्यक्ष डॉ शांति देवी एडवोकेट , प्रमोद श्रीवास्तव , अरविंद सिंह महंत, अमित पांडे, बबलू यादव, अवधेश रावत, बेचूलाल ज्ञान ,सोनू यादव ने भारत सरकार से मांग किया है कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न घोषित किया जाए।