अवध विवि के कुलपति व शिक्षकों ने दी बधाई
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के योगोपचार विभाग के छात्र चन्द्र प्रकाश आजाद को राजधानी दिल्ली में 17 नवंबर को राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में फाइव स्टार वेलफेयर एण्ड स्पोर्टस क्लब के द्वारा योग विधा में ‘भारत योग रत्न अवार्ड‘ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय में कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित सहित योगोपचार विभाग के समन्यवक प्रो.एस.एस.मिश्र व अन्य शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की एवं बधाई दी है।
विदित हो कि 17 नवंबर को विश्वविद्यालय के योगोपचार विभाग के दस सदस्यीय टीम चन्द्र प्रकाश आजाद सहित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता दिल्ली में प्रतिभाग करने के लिए गई थी जिसमें सामूहिक योगासन इवेंट में प्रथम स्थान सुनिश्चित किया। इससे पहले राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल व जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल के साथ विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। सामूहिक आसान प्रतियोगिता में मनोज मौर्य, विजय, अमरजीत, विनय सिंह, कृष्णकांत त्रिपाठी का प्रथम स्थान अर्जित किया।