कुलपति ने आईईटी परिसर का किया औचक निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित आज 18 नवम्बर, 2019 को नैक की तैयारियों के सन्दर्भ में विश्वविद्यालय के आई0ई0टी0 परिसर का औचक निरीक्षण किया। परिसर में स्थित लवकुश छात्रावास एवं सरयू छात्रावास में छात्रों के कमरे की साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं परिसर के मुख्य द्वार सहित एम0बी0ए0 विभाग के क्लास रूम एवं आई0ई0टी0 के लैब का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के लिए विश्वविद्यालय के अभियंता को आवश्यक निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय मुख्य नियंता प्रो0 आर0एन0 राय, संथान के निदेशक प्रो0 रमापति मिश्र, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, डॉ0 शैलेन्द्र वर्मा, इं0 सुधीर श्रीवास्तव, इं0परिमल त्रिपाठी, इं0 विनीत सिंह, इं0 रमेश मिश्र, इं0 आर0के0 सिंह, इं0 पारितोष त्रिपाठी, जनसम्पर्क अधिकारी आशीष मिश्र, इं0 अनुराग सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  साइकिल सवार को टक्कर मार भाग रही बोलोरो ने बाइक को मारी टक्कर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya