‘चाक पे माटी सा मन’ कविता संग्रह का हुआ विमोचन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनवादी लेखक संघ के बैनर तले युवा कवियित्री व जनवादी लेखक संघ के सदस्य गरिमा सिंह के द्वारा लिखी कविता “चाक पे माटी सा मन“ का विमोचन सिविल लाइन स्थित एक स्थानीय होटल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के प्रदेश महासचिव डाक्टर नलिन रंजन सिंह शामिल हुए। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया ।

डॉक्टर नलिन रंजन ने संगठन के समस्त पदाधिकारियों के बीच कविता संग्रह “चाक पे माटी सा मन“ का विमोचन किया। कविता संग्रह की लेखिका गरिमा सिंह ने बताया कि आज मेरी कविता संग्रह “चाक पे माटी सा मन“ का विमोचन जनवादी लेखक संघ के प्रदेश महासचिव डॉ नलिन रंजन सिंह के द्वारा किया गया। इस पुस्तक में महिलाओं की समस्या पर विशेष ध्यान आकर्षित किया गया है इसके साथ साथ किसानों के हित के लिए भी पुस्तक में लिखा गया है।

जनवादी सभा के प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह जनवादी ने बताया कि जनवादी लेखक संघ के नेतृत्व में आज संगठन की सदस्य व युवा कवित्री गरिमा सिंह की कविता संग्रह “चाक पे माटी सा मन“ पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ रघुवंश मणि,स्वप्निल श्रीवास्तव, पूनम सूद, ऊष्मा वर्मा,विशाल श्रीवास्तव,रत्ना द्विवेदी,अंजली,सुषमा, अखिलेश, शिवधर,बालकिशन,गणेश अग्रवाल,ि शबानी, रेनू, सुंदरी, ममता,सीमा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और साहित्यकार मौजूद आदि लोग उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya