चेन स्नेचिंग पांच महिलाएं गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने एण्टी थेफ्ट सेल की मदद से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ के बाद चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं का अनावरण किया है। मामले में एक चेन तथा नकदी बरामद की है।

बरेली के इज्जतनगर स्थित कर्मचारी नगर से अयोध्या दर्शन-पूजन करने आया एक बुजुर्ग दंपत्ति मंगलवार 24 जून को कनकभवन में दर्शन के दौरान वारदात का शिकार हुआ था। किसी ने प्रतिभा गुप्ता (64) के गले की सोने की चेन पार कर दी थी। उसके पति शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं दर्शन के दौरान एक अन्य श्रद्धालु के साथ हुई वारदात की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि संयुक्त टीम ने सुबह ढ़ी बाजार ओवर ब्रीज के नीचे से पांच महिलाओं आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित जगना तेनुआ निवासी गीता (41), थाना मुबारकपुर स्थित अलीनगर निवासी पूनम उर्फ नीता (38) और इसकी पुत्री शिवानी (18) हाल पता निजामपुर थाना अहरौला तथा आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्यासपुर भट्टा के पास निवासी सपना (35) व बछला (42) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक सोने की चेन तथा दूसरी की बिक्री से हासिल रकम में से 5860 रूपये बरामद हुए हैं। पकड़ी गई गीता के खिलाफ पहले से चोरी के पांच मामले दर्ज मिले हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya