अयोध्या के लिए केन्द्र सरकार ने प्रदान की योजनाओं की श्रंखलाएं : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-केन्द्र सरकार के आठ साल पूरा होने पर सांसद ने गिनाई उपलब्धियां

अयोध्या। केन्द्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या को आध्यात्मिक नगरी के रुप में विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसका बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कर रहे है।

रेलवे लाईन के दोहरीकरण का कार्य 2023 तक हो जायेगा पूरा

-सांसद लल्लू सिंह कहा कि रेलवे लाईन का दोहरीकरण का कार्य 2023 तक पूरा हो जायेगा। अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्रथम फेज का काम पूरा हो गया। दूसरे फेज के लिए जल्द यूपी सरकार जमीन उपलब्ध कराने वाली है। अयोध्या जगदीशपुर फोरलेन पर काम चल रहा है। अयोध्या से प्रतापगढ़ व जौनपुर फोरलेन सड़क प्रस्तावित है। अयोध्या मेडिकल कालेज में 10 नये विभाग शीघ्र खोले जायेंगे।

अयोध्या कैंट से रायबरेली तक 2.5 लाख की लागत से 134.213 किमी रेलवे लाईन का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। अयोध्या की सड़कों के चौड़ीकरण पर काम चल रहा है। सूर्यकुंड के विकास के लिए सरकार ने धन आवंटित किया है। इंजीयरिंग कालेज की स्थापना शीघ्र होगी। अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य चल रहा है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी को विकसित किया जा रहा है। जिससे अयोध्या आने वाले लोग यहां पर दो चार दिन के लिए रुके। जिससे पयर्टन विकसित हो तथा रोजगार का सृजन हो। सीवर लाईन व अण्डरग्राउन्ड इलेक्ट्रिसिटी पर काम चल रहा है। आने वाले समय में अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी में एक होगी।

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन

उन्होने कहा कि 2014 में जब नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने तो देश में आर्थिक असमानताएं थी। गरीबों में दूरियां पैदा करके विभाजनकारी शक्तियां अपना काम कर रही थे। सरकार बनते ही सरकारी सहायता से बिचौलियों को खत्म करने का काम किया गया। जीरो बैलेंस खाते के माध्यम से सीधे पात्रों के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर की गयी। असमानता दूर करने के लिए पक्के मकान, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन की सबके लिए व्यवस्था की गयी। इससे देश में राष्ट्रवाद की विचारधारा का विकास हुआ। आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज, विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण किया गया।

डाक्टरों के अभाव को देखते हुए नये मेडिकल कालेज बनाये गये। सीएए, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया गया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के तहत गांवो में स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के नाम सरोवर का निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र कोरी, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, डा. अंशुमान मिश्रा उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya