सपा-बसपा गठबंधन पर मनाया जश्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

आगामी लोकसभा चुनाव में गठबन्धन अहम भूमिका निभायेगा गठबन्धन : गंगा सिंह यादव

अयोध्या। सपा-बसपा का गठबन्धन जनता का गठबन्धन है। आगामी लोकसभा चुनाव में गठबन्धन अहम भूमिका निभायेगा। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में गठबन्धन सभी लोकसभा सीटों पर परचम लहरायेगा। सपा कार्यालय लोहिया भवन में सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन की अगुवाई में पच्चीस साल बाद सपा-बसपा के मुखिया की संयुक्त प्रेस के बाद जश्न मनाया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद राईन ने कहा कि सपा-बसपा गठबन्धन इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि गठबन्धन से सभी वर्गों में उत्साह व खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यालय पर मौजूद पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू व पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबन्धन इतिहास रचने जा रहा है। दोनों ने कहा कि जिस प्रकार गोरखपुर, फूलपुर, कैराना व नूरपुर के उपचुनाव को गठबन्धन ने जीता था उसी प्रकार प्रदेश की सभी सीटों पर गठबन्धन जीतेगा। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि लखनऊ में आयोजित सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती की संयुक्त प्रेस के बाद सपा कार्यालय लोहिया भवन में सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर बसपा के भी कुछ कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रवक्ता ने बताया कि खुशी का इजहार करने वालों में महानगर उपाध्यक्ष हामिद जाफर मीसम, पूर्व प्रधान रमापति यादव, बसपा पार्षद नौशाद अंसारी, सपा पार्षद मोहम्मद नौशाद, उमेश यादव, जगतनारायण यादव, फरीद कुरैशी, रिजवान हसनैन, रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, मंजीत यादव, बसपा नेता पी0पी0 चौधरी, अनिल यादव आदि मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya