संत प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष की मनायी गयी पुण्यतिथि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अखिल भारत हिन्दूमहासभा संत प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबा कृष्णमोहन दास को 11वीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया। इस मौके पर रामनगरी के रामघाट स्थित उनके आश्रम चन्द्रद्वितेश्वर नाथ महादेव मठ पर बुधवार को सन्तों व हिन्दू महासभाईयों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर साकेतवासी महन्त के शिष्य महन्त रवीन्द्र दास ने कहाकि उनके गुरू अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत थे। उन्होंने अयोध्यानगरी में इतने विशाल आश्रम की स्थापना किया। आज भी देश-विदेश में उनके करोड़ों अनुयायी हैं। जो समय-समय पर रामनगरी आकर पूर्वाचार्य महन्त को नमन करते हैं। हिन्दूमहासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पाण्डेय एडवोकेट ने कहाकि बाबा कृष्णमोहन दास ने महासभा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने संगठन से बड़े-बड़े सन्त-धर्माचार्यों को जोड़ा। आज उन्हीं की देन है कि संगठन मजबूती के साथ खड़ा हुआ है। हिन्दू महासभा के प्रति उनके किए गए योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। हिन्दूमहासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महन्त रामलोचन शरण शास्त्री उर्फ राजन बाबा ने कहाकि बाबा कृष्णमोहन दास महाराज बारे में जितना कहा वह कम ही है। वह साधुता की मिशाल थे। सरलता तो उनमें देखते ही झलकती थी। उन्हीं की प्रेरणा से ही मैं हिन्दूमहासभा से जुड़ा। पुण्यतिथि पर विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ, जिसमें सन्तों व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से महन्त कमलादास रामायणी, महन्त राममिलन दास, नन्दराम दास, रामायणी रामदास दयालु, ब्रजनन्दन सिंह उर्फ गुरूजी, शशिकुमार सिंह, जितेन्द्र गिरि, नवीन दूबे, हीरामणि पांडेय, अजय शुक्ला ,हेश्वर सिंह, मदन यादव, संगीतकार कमलेश सौरभ, राकेश सिंह सुबोध श्रीवास्तव आचार्य करूणानिधान, आचार्य लल्लन तिवारी, गणेश शर्मा, चन्द्रहास दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya