अयोध्या। फैजाबाद पब्लिक स्कूल में पं0 जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारत के प्रथम यशस्वी प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर अध्यक्ष इकबाल मुस्तफा, प्रबंधिका श्रीमती ज़रीना खान, निदेशक उमर मुस्तफा खान, संयोजिका श्रीमती सदफ इकबाल, प्रधानाचार्य राज बल्लभ श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य सुधाकर द्विवेदी एवं हुमा किदवई ने पं0 नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष इकबाल मुस्तफा ने पं0 नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और छात्रों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई दिया। इस अवसर पर विद्यालय में नाट्य, नृत्य एवं विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजबल्लभ श्रीवास्तव ने भी छात्रों को पं0 नेहरू के आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान के बारे में बताया। सभी छात्रों को मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्येन्द्र मणि तिवारी ने किया।
फैजाबाद पब्लिक स्कूल में समारोहपूर्वक मना बाल दिवस
10
previous post