समरोहपूर्वक मनायी गयी पंजाबी सिंह की पुण्यतिथि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सम्मान समारोह व कम्बल वितरण का हुआ आयोजन

मयाबाजार। पत्रकारिता देश का चौथा स्तंभ है यह शासन प्रशासन और समाज को आईने की तरह प्रस्तुत करता है यह उद्गार कमलेश साहनी एस आई प्रतिनिधि श्रीनिवास पांडे थानाध्यक्ष महाराजगंज मया ने वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह (पंजाबी सिंह) की पुण्यतिथि पर युवा जागो संगठन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। श्री साहनी ने कहा कि सकारात्मक सोच समाज में प्रेरणा का स्रोत का संचार करता है। ठंड से बचाव के लिए गरीब व्यक्तियों को कंबल देना मानवता की अलख जगाना ।इसी तरीके से समाज के लोगों को आगे आकर गरीबों को सहयोग करना पुनीत कार्य है। पत्रकार बंधुओं को सम्मानित करना ताकि समाज को नई दिशा देने में उत्साहवर्धन हो सके । युवा पीढ़ी को दिशा देने मे युवा जागो संगठन चैरिटेबल ट्रस्ट उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारी साधुवाद के पात्र हैं। प्रशंसा की कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जय बिंद यादव महाराजगंज कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती राधा सिंह ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत मया भीखी ने की राधा सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गरीबों को कंबल वितरित किया पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष कुमार सिंह राजन ने की कार्यक्रम मे विशेष सहयोग नीरज सिंह कृति राष्ट्रीय सचिव/ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा प्रदेश सचिव रितेश सिंह कैप्टन का रहा। उपस्थित रहे अवधेश मिश्रा राम प्रकाश तिवारी बरौली प्रधान राकेश सिंह प्रधान अशोक यादव रामकुमार सिंह सियाराम यादव अजय सिंह महाराजगंज संघ अध्यक्ष के पी सिंह कृपा शंकर तिवारी राजन नवीन सिंह जसवंत सिंह अनिल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya