प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू की मनाई जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा ने शुरू किया महिला घेरा

अयोध्या। राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजवादी पार्टी ने देश की आधी आबादी को और अधिकार दिए जाने की पैरोकारी करते हुए समाज में महिलाओं के महत्व को और ज्यादा बढ़ाने पर जोर दिया ।प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल स्व. सरोजिनी नायडू के जन्म दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सपा की वरिष्ठ नेता अति पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह दल है जो प्रदेश की किस्मत को बदल सकती है। कहा कि आज महिलाओं पर जिस कदर अत्याचार किया जा रहा है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है यह स्थिति किसी भी प्रदेश के लिए अच्छी नहीं है। वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते महिलाओं का घर चलाना भी अब मुश्किल हो चला है। महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया नहीं हैं। वहीं घरेलू हिंसा शिक्षा में उपेक्षा, नौकरी में भेदभाव जैसी समस्याओं से भी महिलाओं को आज जूझना पड़ रहा है ।उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं का हल तभी निकलेगा जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन की धर्मपत्नी अति पांडे ने इस मौके पर महिलाओं को और मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया। कहा कि यदि महिला शक्ति मजबूत होती है तो देश और प्रदेश दोनों ही मजबूत होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि गरीब निराश्रित महिलाओं को लेकर सरकार का रवैया ठीक नहीं है। समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग की महिलाओं के लिए विकास के कार्य किए थे। महिला सभा जिलाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को जो महत्व दिया है ऐसा किसी भी दल ने नहीं किया। जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि जिस तरह से महिलाओं ने आज के कार्यक्रम में भागीदारी की है इससे यह तय है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पांचों विधानसभाओं में अपना परचम लहराएगी। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी आने वाले दिनों में प्रदेश का भविष्य है जिस तरह से सभी वर्ग के लोग समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि इससे पूर्व स्व.सरोजनी नायडू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया ।कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष डा निशान्त अख्तर ने किया।इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, बाबूराम गौड़ नीरज तिवारी, बख्तियार खान, हामिद जाफर मीसम आदि लोग भी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya