सीडीओ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 222 प्रार्थना पत्र, 06  का मौके पर निस्तारण

अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज की अध्यक्षता व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील सोहावल सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 222 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग सहित अन्य विभागों के शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 216 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसील दिवस में आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक समझ कर सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होंने सभी प्रेषित शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण कर यथाशीघ्र सूचित करेंगे। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।

इसे भी पढ़े  जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya