कार सवार ने रिक्शा में मारी टक्कर, महिला को रौंदा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक कार सवार ने रिक्शा को टक्कर मारी और चपेट में आकर नीचे गिरी महिला को रौंद दिया,जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह दर्शननगर मेडिकल कालेज से वापस अपने मायके जनौरा जा रही थी।

तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन निवासी महिला 35 वर्षीय रंजना वर्मा बुधवार को अपने घर से पति के साथ आत्माराम वर्मा के साथ बाइक से डॉक्टर को दिखाने मंडलीय संयुक्त चिकित्सालय दर्शननगर गई थी। दर्शननगर मेडिकल कालेज के मंडलीय संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सक को दिखाने के बाद वह दोपहर बाद पति के साथ बाइक से अपने मायके जनौरा जा रही थी। देवकाली ओवरब्रिज से आगे हनुमान मंदिर के पास एक कार ने रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी रंजना गिर पड़ी। कार सवार ने महिला को रौंद दिया।

आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 3.00 बजे महिला को लाया गया था। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण किया,तो पता चला कि महिला की पहले ही मौत हो चुकी है।

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि देवकाली चौकी पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार किया सेल्टॉस यूपी 51 बीएच 4278 को कब्जे में लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना कराई जाएगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya