गड्ढे में पलटी कार, चार घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज।  कोतवाली इलाके में गुरूवार की सुबह 10 बजे महबूबगंज बाजार की तरफ तीब्र गति से जा रही कार अचानक ब्रेक लगने से अनियंत्रित होकर थिरुआ नाले के पास पलट गयी।जिससे कार सवार चार लोग घायल हो गये।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को गोसाईगंज सीएचसी भिजवाया जंहा हालात गंभीर होने पर चिकित्सको ने चारो को जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया।घायलों की हालात मे सुधार होना बताया जा रहा है।हल्का एसआई अर्जुन सिंह यादव के मुताबिक़ गोसाईगंज कस्बे से सटे गाँव अंकारीपुर निवासी शेख मोइनुद्दीन पुत्र महमूद अली गाडी संख्या न्च्32-र्स्/7370 से परिवार के मो0 अकमल पुत्र बंदेरजा,इकरा पुत्री बंदेरजा एवं मो0 चांद पुत्र सादात अली के साथ रूहियांवा जा रहे थे कि गोसाईगंज-शेरवाघाट संपर्क मार्ग पर थिरूआ नाले के पास असंतुलित होकर पलट गयी।सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने तत्काल घायलों को गोसाईगंज सीएचसी पहुंचाया।

इसे भी पढ़े  खेती के बाद सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र बना हथकरघा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya