हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत,छह घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंट थाना क्षेत्र में वैगन आर कर और अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई। हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि थाना क्षेत्र के कोटसराय स्थिति त्रिमूर्ति होटल के पास एक बैगन आर कार और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन आगे पीछे चल रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार हुई की ट्रॉली पर बैठे मजदूर उछलकर सड़क पर जा गिरे। वही बैगन आर कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

108 एंबुलेंस के ईएमटी अभिषेक तिवारी ने बैगन कार सवार सिद्धार्थ नगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र स्थित घिरौहा गांव निवासी मनोज पांडेय (30) पुत्र सूरज पांडेय, उनकी पत्नी अंतिमां पांडेय (28 वर्ष) और डेढ़ वर्षीय बेटे अभय पांडेय को जिला अस्पताल पहुंचाया है। वही ट्रॉली पर सवार फिरोजाबाद जनपद के मठसेन थाना क्षेत्र स्थित दबरई गांव निवासी योगेश प्रताप सिंह (34) पुत्र लाल सिंह, उनकी पत्नी दीपशिखा पाल ( 30( और बेटा शिवांश प्रताप सिंह साढ़े चार साल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घायलों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई थी जिसके कारण उपचार के बाद बाद में सबको डिस्चार्ज कर दिया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya