छावनी परिषद फैजाबाद अब छावनी परिषद अयोध्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विजयदशमी की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री ने सांसद लल्लू सिंह के अनुरोध को किया पूर्ण

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों के बाद आर्मी ऐरिया छावनी परिषद फैजाबाद के बजाए अब छावनी परिषद अयोध्या के नाम से जाना जायेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस सन्दर्भ में सांसद लल्लू सिंह ने अनुरोध किया था। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री ने इस अनुरोध को पूर्ण किया। जिसका रक्षामंत्री द्वारा आदेश जारी कर दिया गया। दो दिन बाद इसका शासनादेश जारी कर दिया जायेगा।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोक्षदायिनी सप्तपुरियों में एक नगरी अयोध्या का नाम आते ही आध्यात्म व मर्यादा परिवेश में घुल जाती है। रामराज्य परिकल्पना अयोध्या निकल पर वैश्विक स्तर पर परिभाषित हुई है। प्रदेश सरकार ने फैजाबाद का नाम अयोध्या करके इसी अध्यात्मिक उर्जा को सम्बल प्रदान किया है। दीपोत्सव जैसे आयोजनों की वजह से आज अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है।

उन्होने कहा कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होने के उपरान्त जनता के द्वारा छावनी परिषद फैजाबाद का नाम भी अयोध्या किये जाने की मांग की जा रही थी। जनता की इस अपेक्षा को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पूरा किया गया। अब छावनी परिषद फैजाबाद अयेध्या कैंट के नाम से जानी जायेगी।

इसे भी पढ़े  पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए जिला प्रशासन कार्य करें : अवधेश प्रसाद
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya