हत्या व बलात्कार की घटनाओं को लेकर निकाला कैंडिल मार्च

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं भाकपा माले ने संयुक्त कैंडिल मार्च निकाल कर देश में बढ़ रही बलात्कार और हत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग किया। रीडगंज से मोमबत्ती जलाकर, हाथों में प्लेकार्ड लेकर चल रहे लोगों ने डा प्रियंका को न्याय दो, बलात्कारियों को फांसी दो, सरकार का नारा झूठा है आदि नारे लगा रहे थे। भाकपा राज्य कौसिल के सदस्य अशोक तिवारी, वरिष्ठ नेता सूर्य कांत पाण्डेय, भाकपा माले नेता अतीक अहमद के नेतृत्व में निकला कैंडिल मार्च शहीद चौक घण्टा घर पहुँच कर सभा में तब्दील हो गया। सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकारों का अपराधियों पर नियंत्रण नहीं है। प्रशासन पीडितो को न्याय देने में सक्षम नहीं है। अपराधी निरंकुश है जिन्हें सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।
सभा में आरोप लगाया गया कि इन घटनाओं का कारण नेता, अपराधी और प्रशासन का गठजोड़ है। नेताओं ने मांग किया कि बलात्कार पीडितो को तत्काल न्याय दिलाया जाय, अपराधियों को तुरंत सजा दी जाए, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। जुलूस के बाद हुई सभा को अखिलेश चतुर्वेदी, देवेश ध्यानी, राम जी राम यादव, आषीश कुमार, मो अली, दीपक, अयोध्या प्रसाद तिवारी, विक्रम निषाद, यशोदा नंदन, पप्पू सोनकर, नीलम, गौरव, राम सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया।

इसे भी पढ़े  एपीएस सम्मान-चिन्ह से डा. मनदर्शन हुए अलंकृत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya