अयोध्या। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्र्तगत जिला महिला चिकित्सालय मे शनिवार को शिविर लगाया गया। शिविर मे गर्भवती महिलाओं की सभी जांचे जहां निःशुल्क करायी गयीं वहीं उन्हें आयरन व कैल्सियम सहित आवश्यक दवाएं भी वितरित की गयीं। शिविर में आने वाली गर्भवती महिलाओं का परीक्षण डा. आशाराम और काउंसलर डा. प्रियंका मिश्रा ने किया। शिविर में 16 गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया जिसमें पांच एचआरपी, एक सीजर, एक ट्यूंस, व दो एनीमिया से ग्रसित पाये गये।
गर्भवती महिलाओं के लिए लगा शिविर
118
previous post