सबको “राम-राम” कहते हुए समर्पण अभियान में निकलती हैं टोलियां

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के दूसरे चरण में टोलियां घर घर सम्पर्क कर रही हैं, इसके साथ चौदह फरवरी को विशेष सम्पर्क अभियान की तैयारी और बैठकें भी चल रही हैं।
प्रतिदिन होने वाली समीक्षा के बाद अगले दिन की रणनीति तय करने में आए अनुभव रामकाज में लगे रामदूतों का उत्साह बढ़ाते हैं। गरुनानक बस्ती में शोधार्थी सत्येंद्र प्रताप की सम्पर्क अभियान टोली को देखकर सब्जी लेकर लौट रही एक छात्रा ने जिज्ञासावश पूछा क्या चल रहा है, और अभियान की जानकारी होते ही उसने बड़ी खुशी से सहेलियों सहित कूपन राशि समर्पित की। इसके बाद नगर में “सबको राम राम कहेंगे” इस कार्य योजना के साथ दीपक पांडेय, महेश श्रीवास्तव, रूपेश सिंह,मनोज श्रीवास्तव, राम जी नवल किशोर , अंचल आदि की तीन टोलियां गरुनानक बस्ती में सम्पर्क कर रही हैं और ग्रामीण जगह जगह उत्साह से उनका स्वागत कर रहे हैं।
महेश बताते हैं कि एक परिवार में समर्पण करवा टोली आगे बढ़ गयी तो कुछ देर बाद उस परिवार की बृद्ध माता जी ने बुलवा कर अपनी संकल्प की हुई राशि मंगवा कर दी इससे टोली में चल रहे युवाओं को सोंचने पर विवश होना पड़ा कि वह जिस कार्य मे निकले है उसकी महत्ता कितनी भावपूर्ण है। अभियान प्रमुख अरुण मिश्र ने बताया समय रहते जन जन तक पहुँचने के लिए गद्दोपुर बस्ती में दिलीप पांडेय, सुनील, वैष्णोपुरम बस्ती में उत्कर्ष श्रीवास्तव, अखिल सिंह,संजय मिश्रा, मानस बस्ती में नितिन पांडेय, अनुपम मिश्र, कार्तिकेय शुक्ल, आशीष श्रीवास्तव ,नवीन पांडेय, द्वारिका बस्ती में हरिश्चंद्र शर्मा, विश्वनाथ, ऋषिकेश यादव, की टोलियां व पुष्पमालती पांडेय व कनक श्रीवास्तव के संयोजन में मातृ मण्डल की टोलियां समर्पण अभियान में अपना योगदान दे रही हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya