केक काटकर मनाया गया बसपा सुप्रीमों मायावती का जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सेक्टर कोऑर्डिनेटर ने कुष्ठ आश्रम में वितरित किया फल व कम्बल

अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 64वां जन्मदिन बसपा मुख्यालय मकबरा पर धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य दिनेश चन्द्रा एवं विशिष्ट अतिथि सेक्टर कोऑर्डिनेटर करूणाकर पाण्डेय, अध्यक्षता पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बब्लू रहे। इस मौके पर 64 किलो का केक काटकर शुभकामना दी गयी। हजारों की भीड़ को संबोधित करने वालों में मुख्य अतिथि दिनेश चन्द्रा, विशिष्ट अतिथि करूणाकर पाण्डेय के अलावा, बब्लू सिंह, पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष महेन्द्र आनन्द, बाबू रामकरन, विश्वनाथ पाल, दिलीप कुमार विमल, उदयराज तिवारी, छात्रसंघ महामंत्री शशांक पाण्डेय, ओमप्रकाश गौतम आदि ने संबोधित किया। संचालन मुन्नालाल मास्टर ने हजारों कार्यकर्ताओं ने 2022 में फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya