अयोध्या। नागरिकता संशोधन बिल(सीएबी) 2019 संविधान विरोधी है इस बिल में एक धर्म को निशाना बनाया गया है जो कि संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ है। उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन के समक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव/जिला प्रभारी सुशील पासी ने नागरिकता संशोधन बिल 2019 की प्रतियां जलाए जाने के उपरांत कही। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा धर्म एवं संप्रदाय के नाम पर देश को विखंडित कर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने का षड़यंत्र रच रही है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जैसे महापुरुषों लोगों द्वारा त्याग कर बनाए गए संविधान पर कुठाराघात कर उनकी आत्मा को दुख पहुंचा रही है लेकिन कांग्रेसजन किसी भी कीमत पर ऐसा होने नहीं देंगे उसके लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा इस विधेयक से भाजपा की मानसिकता उजागर होती है कि एक तरफ प्रधानमंत्री देश में सभी धर्म संप्रदाय को साथ लेकर चलने की बात करते हैं और दूसरी ओर धर्म के नाम पर लोगों में फूट डालकर राजनीति करने का कुचक्र रचते हैं कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन के समक्ष नागरिक संशोधन बिल 2019 की प्रतियां जलाकर रोष प्रकट किया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चौहान,वेद सिंह कमल,विजय पाण्डेय,युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी,अब्दुल हकीम, मोहम्मद आरिफ, प्रभात यादव,रामचरित्र मौर्य,अशोक श्रीवास्तव, अमरजीत रावत,ऊषा देवी, राहुल मौर्या,तिलक राम यादव, शैलेश मौर्या आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सीएबी की कांग्रेसियों ने प्रतियां जलाकर जताया विरोध
5
previous post