अयोध्या। नागरिकता संसोधन अधिनियम को जनजागरण अभियान का दूसरा चरण भाजपा द्वारा 29 जनवरी से प्रारम्भ किया जा रहा है। इस चरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष को सौ घरो में सम्पर्क करने का लक्ष्य दिया गया है। गृहमंत्री अमितशाह की रैली के बाद प्रथम चरण का समापन हो गया था। द्वितीय चरण को लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष व लखनऊ कैंट के विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस की भ्रम व झूठ की राजनीति बेनकाब हो गयी है। आज सीएए को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। हम सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। मुद्दा विहीन विपक्ष अब लोगो को गुमराह करके वोट बैंक की राजनीति पर उतारु हो गया है। क्षेत्रीय मंत्री व जिला प्रवासी अजीत सिंह ने कहा कि अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। इसे एक व्यापक अभियान के रुप में चलाया जायेगा। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अभियान को लेकर प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायेगी। सभी को अपने बूथ पर रहकर 100 लोगो से सम्पर्क करके उनका नाम व मोबाईल नम्बर, पता व व्यवसाय नेतृत्व द्वारा भेजे गये प्रारुप पर अंकित करना है। यह अभियान 10 दिन चलेगा। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को अभियान की उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह के द्वारा होगा। हर पदाधिकारी अपने बूथ पर जनसम्पर्क को प्राथमिकता देगा। जनसम्पर्क के दौरान लोगो से मिस्डकाल भी करायी जायेगी। इस अवसर पर रामू प्रियदर्शी, मथुरा तिवारी, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, आदित्य मिश्रा, चन्द्रबली सिंह, राममोहन भारती, अशोक कसौधन, दानबहादुर सिंह, अशोक वर्मा, डा सरोज मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, रघुनंदन चौरसिया, रमेश सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, गोकरन द्विवेदी रामचन्दर वर्मा, शोभनाथ वर्मा, अशोक वर्मा, बब्लू पासी, इन्द्रभान सिंह, शिव कुमार सिंह, विनीत सिंह विन्नू, अमर बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
26
previous post