भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित : संजीव सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा जिलाध्यक्ष का व्यापारियों ने किया स्वागत

अयोध्या। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह का व्यापारियों ने शहर के मकबरा व बीकापुर तहसील के रामपुर भगन में स्वागत किया। स्वागत के उपरान्त उन्होने कहा कि भाजपा की सरकार निवेश व इन्फ्रास्टेक्चर को विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। व्यापरियो पूर्ण रुप से सुरक्षित है। सरकार व्यापारी वर्ग के भरोसे पर खरा उतरी है।
उन्होने कहा कि जीएसटी आने से इंस्पेक्टर राज का खात्मा हुआ है। उद्योगो को बढ़ाने के लिए कई उपाय सरकार ने किये है। कई योजनाओं के माध्यम से सस्ते दर पर व्यापार के लिए ऋण तथा सब्सिडी सरकार के द्वारा उपलब्ध करायी गयी है। बाजार को उन्नतशील बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इससे व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, बीसुका के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, जिला महामंत्री मनोज वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, राममोहन भारती, बलवंत सिंह, मोनू पाण्डेय, विजय बहादुर तिवारी, भरत श्रीवास्तव तथा स्वागत करने वाले व्यापारियों में व्यापारी नेता दीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मारवाड़ी व अग्रवाल समाज के अरविंद अग्रवाल, आलोक वर्मा, नमन अग्रवाल, हेमन्त अग्रवाल, अर्पित वर्मा, जयदेव सिंह, मनोज सिंह, डा बीडी द्विवेदी मौजूद रहे।

भाजपा महानगर ने हर मंडल में बनाये तीन प्रभारी

अयोध्या। भाजपा महानगर पदाधिकारियों की प्रथम बैठक शहर के एक निजी होटल पर आयोजित की गयी। बैठक के दौरान आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषक मिश्रा ने कहा कि व्यक्ति नहीं संगठन बड़ा होता है। कार्यकर्ता अगर निष्ठापूर्ण तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे तो उन्हे भी समाज में पहचान व सम्मान मिलेगा।
उन्होने कहा कि जनता के बीच लगातार संवाद व सम्पर्क के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अपना जुड़ाव रखना चाहिए। सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना चाहिए। संगठन व जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी अलग अलग है। संगठन जनता के बीच रहकर लोगो को पार्टी की नीतियों से अवगत कराने का काम करता है। जिससे पार्टी को जनसमर्थन मिलता है। कार्यकर्ताओं के लगातार किये गये मेहनत के परिणाम स्वरुप आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमें अब इस स्थिति को कायम रखने के साथ इसमें और विकास लाने के लिए काफी मेहनत एक रणनीति के साथ करनी पड़ेगी। तभी हम सभी का विश्वास हासिल कर पायेंगे। महानगर के चार मण्डलों में एक महामंत्री, एक उपाध्यक्ष व एक मंत्री को प्रभारी घोषित किया गया है। वे उस मंडल के कार्यभार को देखेंगे। बैठक में प्रमुख रुप से इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्षों में राकेश मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, विद्याकांत द्विवेदी, स्मृता तिवारी, देवता पटेल, यमुनोत्री केसरवानी व तिलकराम मौर्या, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, रामकुमार सिंह राजू, मंत्री संजय निषाद, प्रमोद साहू, सुनील यादव, विनोद गुप्ता, काशीराम रावत, मंजू गुप्ता, आकाशमणि त्रिपाठी, विपिन सिंह कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, सह मीडिया प्रभारी डा अंशुमान मित्रा, कार्यालय मंत्री राजेश सिंह व आशीष मिश्रा मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya