मंच अध्यक्ष ने परिसर रिसीवर से की मुलाकात
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए बने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य व राजा अयोध्या विमलेन्द्र मोहन मिश्र से व्यापार अधिकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक व भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने मुलाकात की। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए उनके समक्ष व्यक्तिगत रुप से पांच लाख का चेक प्रस्तुत किया। इस दौरान व्यापार अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने राजा अयोध्या विमलेन्द्र मोहन मिश्र को सम्मानित भी किया।
व्यापार अधिकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक सुशील जायसवाल ने कहा कि रामनगरी अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण पूरे विश्व में रामराज्य की अवधारणा को सम्बल प्रदान करेगा। अयोध्या संस्कृति व संस्कार की जननी है। भगवान राम के जीवन से हमें मर्यादित जीवन जीने की शिक्षा मिलती है। अयोध्या में विश्व का अद्वितीय मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए पांच लाख के समपर्ण का पूर्व में संकल्प लिया गया था।
उन्होने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य अयोध्या राजा विमलेन्द्र मोहन मिश्र को पांच का चेक दिया गया। जिस पर उन्होने इसे ट्रस्ट की आगामी 19 फरवरी को होने वाली बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार सौपने के लिए कहा। ट्रस्ट की तरफ से आने वाले समय में दिये गये निर्देशों के क्रम में यह चेक भव्य राममंदिर निर्माण के लिए सौंपा जायेगा। इस अवसर रमेश जासवाल, राजेश जायसवाल, रत्नाकर मिश्रा, बृजेन्द्र मौर्य कक्कू, आकाश जायसवाल, प्रदीप तिवारी, अचल गुप्ता, प्रवीण रस्तोगी, प्रशांत जायसवाल मौजूद रहे।