चौक पुरानी मछली मंडी में चला बुलडोज़र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-42 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

अयोध्या। नगर के ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में स्थित पुरानी मछली मंडी और रिफ्यूजी मार्केट अब आधुनिक स्वरूप में नजर आएंगे। बुधवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा पुरानी मछली मंडी में जर्जर और वर्षों पुराने भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। 42 करोड़ रुपये की लागत यहां अत्याधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।

प्राधिकरण की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत लगभग 200 दुकानों के साथ-साथ वाहनों की पार्किंग सुविधा भी विकसित की जाएगी, जिससे स्थानीय व्यापार को नया आयाम मिलेगा और चौक क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। इस परियोजना की शासन से स्वीकृति के बाद सितंबर 2024 में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर स्थल का भौतिक निरीक्षण किया था।

इससे पहले प्रशासन ने भवनों को लाल निशान लगाकर ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल, नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारी एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच बुलडोज़र कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

इसे भी पढ़े  शिक्षा के साथ उद्यमी बने युवा : रजनी तिवारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya