नये भारत की परिकल्पना को मूर्त रुप देगा बजट : नीलकंठ तिवारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 बजट में अयोध्या रेलवे स्टेशन के सुन्दरीकरण के लिए दिया गया है 100 करोड़

अयोध्या। बजट पर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि बजट में अयोध्या रेलवे स्टेशन के सुन्दरीकरण के लिए 100 करोड़ दिया गया है। यह गांव गरीब के कल्याण व हर भारतीय के विकास के प्रति समर्पित बजट है। आत्मनिर्भर अभियान, वोकल फार लोकल की थीम के साथ नये भारत की परिकल्पना को मूर्त रुप देगा। उन्होने कहा कि इतनी बड़ी महामारी जिसमें पूरे विश्व ने घुटने टेंक दिये। इसके बाद भी 80 करोड़ लोगो को निःशुल्क राशन, गैस तथा गरीबो को उनके खातों में धन दिया गया। बजट आने के दौरान अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार जनता के उपर बोझ बढ़ायेगी। परन्तु सरकार ने एक रुपया भी टैक्स नहीं बढ़ाया। बजट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 137 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गयी है। पहले यह 92 हजार करोड़ का था परन्तु इस बार इसके बढ़ाकर 2 लाख 32 हजार करोड़ कर दिया गया है। 75 हजार गांवो में वेलनेस सेंटर खोला जा रहा है। वायरल डिजीस में शोध के लिए 4 नेशनल इस्टीट्यूट आफ वायरोलोजी खोला जा रहा है। एक साल में 35 हजार करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन के दिया गया है। धान खरीद पर दुगने से ज्यादा खर्च किया गया। 100 से ज्यादा सैनिक स्कूल खोले जा रहे है। एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे है। उन्होने बताया कि अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए जमीन खरीदने का काम अंतिम चरण में है। जल्द इसमें काम शुरु हो जायेगा। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक रामचन्दर यादव, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya