बसपा नेता चौधरी शहरयार ने सभी पदों से दिया त्यागपत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– टिकट कटने से नाराज चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी

रुदौली। बसपा से टिकट मिलने के बाद नामांकन के अंतिम दिन टिकट कटने से नाराज चौधरी शहरयार ने बसपा के सभी पदों से त्याग पत्र देकर गुस्से का इजहार किया है। इसके लिए मंगलवार को प्रेसकांफ्रेंस भी की। रुदौली नगर अध्यक्ष एहसान मोहम्मद अली, चौधरी शहरयार ने बसपा से त्यागपत्र के बाबत बताया कि चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही बसपा ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र से अधिकृत पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था।

मैंने अपना नामांकन कर दिया था परंतु अंतिम क्षण पर एक दूसरे व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित कर मेरा नामांकन निरस्त कराया गया। इस अपमानजन हालात से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गुस्सा है। जिससे त्यागपत्र के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। चौधी शहरयार ने कहा कि मैंने अपने क्षेत्र के गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यकों दलितों की सेवा निरंतर बसपा में रहते हुए की है। अंतिम समय में पार्टी के निर्णय से विश्वास समाप्त हो गया है ऐसी दशा में पार्टी में रहते हुए पार्टी में काम करना संभव नहीं है। आज अपने सभी पदों व पार्टी से त्यागपत्र दे रहा हूं।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya