बूथ कार्यकर्ताओं के दम पर 2019 का चुनाव लड़ेगी सपा : अभय सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। बूथ के कार्यकर्ताओं के बल पर ही आगामी 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा जायेगा। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने गोशाईगंज विधान सभा के सेक्टर व बूथ प्रभारियों की तारून स्थित सपा कार्यालय के सामने मैदान में आयोजित बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि बूथ का प्रभारी व सदस्य की मेहनत से ही प्रत्याशी चुनाव में विजय प्राप्त करता है। उन्होंने गोशाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह, विधान सभा अध्यक्ष सियाराम निषाद व प्रभारी राम सुन्दर यादव को बैठक में सेक्टर व बूथ प्रभारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर बधाई दी। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद गोशाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता पार्टी की जान हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अपराधिक घटनाओं से पूरा प्रदेश भरा हुआ है। प्रदेश के कोने-कोने में लूट, हत्या, डकैती, चोरी व दुष्कर्म की घटनाओं का बोलबाला है। प्रदेश में अपराधों का मेला लगा हुआ है। प्रदेश सरकार का अपराधियों पर अंकुश नहीं रह गया है जिससे अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। ताबड़तोड़ अपराधो के कारण प्रदेश का हर नागरिक डरा व सहमा हुआ है। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप आनन्द व मुख्य जोन कोआर्डीनेटर दिलीप कुमार विमल ने कहा कि सपा-बसपा गठबन्धन से भाजपा बौखला गयी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबन्धन परचम फहरायेगा। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष सियाराम निषाद व संचालन महासचिव सुरेन्द्र यादव ने किया। प्रवक्ता ने बताया कि गोशाईगंज विधान सभा के 30 सेक्टरों व 453 बूथों के प्रभारी बैठक में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जनपद की पॉंचों विधान सभाओं की सम्पन्न हुई सेक्टर व बूथ के प्रभारियों की बैठक की रिपोर्ट सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव 04 मार्च तक सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को सौंप देंगे। रिपोर्ट में पोलिंग बूथों का विवरण भी शामिल रहेगा। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में प्रभारी रामसुन्दर यादव, अजीत पटेल, तारून ब्लाक प्रमुख विजय प्रताप सिंह पप्पू, जिला पंचायत सदस्य प्रेमनारायण यादव, शम्भूनाथ सिंह दीपू, संजय सिंह राजू, जमुना वर्मा, भागीरथी तिवारी, मो0 असलम, चन्द्रभान वर्मा, कृष्णा यादव, दिनेश गौड़ व बी0वी0एफ0 के मण्डल संयोजक मुस्तफा अली, बसपा नेता रवीन्द्र भारती आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya