ट्रक में भिड़ी बोलेरो, एक घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या । कोहरे के कारण लखनऊ हाइवे पर एक बोलेरो अपने आगे चल रही ट्रक में जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में बोलेरो सवार केवल एक युवक को चोट आई। जिसको दर्शननगर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र स्थित लहुरी बुजुर्ग निवासी लोग एक बोलेरो से जा रहे थे। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में पंचशील के सामने लखनऊ हाइवे पर कोहरे के कारण बोलेरो अपने आगे चल रही ट्रक में जा भिड़ी। दुर्घटना में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार विजय कुमार (18 वर्ष) पुत्र शिवलाल घायल हो गया।

चौकी प्रभारी रानोपाली बृजभूषण पाठक ने बताया कि ट्रक वाला मौके से चला गया था। एक घायल को दर्शननगर मेडिकल कालेज भेजवाया गया। मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।

इसे भी पढ़े  जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, हुई आगजनी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya