अयोध्या। अनिल सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर स्कूल वजीरगंज में विद्यालय के प्रबंधक आलोक बंसल के संरक्षणव प्रधानाचार्य अनीता एंथोनी के दिशा निर्देशन में सोमवार को वार्षिक शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न हो गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अभिषेक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया विद्यालय परिवार के सहयोग से छात्र छात्राओं ने समाज के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालने वाले कार्यक्रमों जैसे कम्युनल हारमोनी परेड रॉयल चैलेंजर पिलर आफ विक्ट्री आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अभिषेक अग्रवाल केजीएमसी लखनऊ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को कठिन परिश्रम के द्वारा अपने सारे गम बौद्धिक विकास को करते हुए अपने को राष्ट्रहित मे लगाने हेतु प्रोत्साहित किया विशिष्ट अतिथि मदन मोहन त्रिपाठी प्रधानाचार्य बाल विद्या मंदिर शिवनगर अयोध्या ने बच्चों का प्रोत्साहन करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया तथा विद्यालय परिवार के साथ नगर के गणमान्य अतिथि गढ़ प्रधानाचार्य शिक्षक गण एवं बुद्धिजीवी ने कार्यक्रम का अवलोकन किया कार्यक्रम का संचालन भैया आदित्य त्रिपाठी एवं बहन आंचल तिवारी ने किया अंत में विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य अनीता एंथोनी ने अतिथि गण का आभार भी व्यक्त किया इस मौके पर अनिल सरस्वती विद्या मंदिर के स्कूली बच्चों ने तरह-तरह के मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करके लोगों प्रभावित किया।
शरीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
102
previous post