सरयू नदी में नाव पलटी, पांच तैरकर बाहर निकले, तीन डूबे

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोताखोरों की टीम खोजने के प्रयास में जुटी

अयोध्या। पूराबाजार क्षेत्र में सरयू नदी पार करने के दौरान नाव पलट गयी। नाव में सवार पांच लोग तैर कर बाहर आ गये परन्तु तीन का पता नहीं चल पाया है। गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर तीनों की खोजबीन कर रही है। मौके पर थानाध्यक्ष महराजगंज के साथ भारी संख्या में फोर्स मौजूद है। मडना बलुया के निवासी सरयू नदी पार कर खेती करने जाते थे। रविवार की शाम वह नदी पार कर रहे थे कि नाव पलट गयी। नाव में सवार पांच लोग तैरकर बाहर आ गये परन्तु पानी के बहाव में 16 वर्षीय संगीता पुत्री बलराम, 16 वर्षीय सुमन पुत्री राम सांवले, 30 वर्षीय राम कुमार पुत्र बीपत का पता नहीं चला। चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि गोताखोरों के माध्यम से नदी में गायब लोगों का पता किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya