गोसाईगंज। नगर पंचायत द्वारा निर्धन लोगों में कंबल वितरण के क्रम में मंगलवार को 12 वार्डों में कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेशचन्द्र पप्पू ने बताया कि नगर पंचायत के समस्त वार्ड सभासदों को पूर्व में अवगत करा दिया गया कि वह अपने अपने वार्ड में जरूरतमंदों की सूची बनाकर कार्यालय में समय से जमा करा दें। 12 वार्डों में 200 से ज्यादा कम्बल वितरित किया गया। कंबल वितरण का कार्यक्रम रामबली नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया। यहां पर मुख्य अतिथि गोसाईगंज विधायक इन्द्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी की अगुवाई में 200 से अधिक जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर रामबली नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सरोज दुबे संचालन कर रहे अध्यापक विजय श्रीवास्तव महेश वर्मा भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल जगदीश जायसवाल कन्हैयालाल त्रिपाठी शेखर जायसवाल सभासद सर्वेश कुमार मोनू भाजपा सभासद प्रशांत कुमार गुप्ता सभासद सुदीप मोदनवाल विजय सोनी करुराकर बर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
नगर पंचायत के सभी वार्डों में बांटा गया कंबल
21
previous post